Publish Date: Tue, 23 Jul 2019 (16:28 IST)
Updated Date: Tue, 23 Jul 2019 (16:32 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में रही नरमी से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 250 रुपए उतरकर 35,720 रुपए प्रति 10 ग्राम बोला गया। चांदी भी 10 रुपए गिरकर 41,950 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।
लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को वहां कीमती धातुओं में नरमी रही। सोना हाजिर 0.41 प्रतिशत गिरकर 1418.95 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अमेरिकी सोना वायदा 10.64 प्रतिशत उतरकर 1,416.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी हाजिर 0.55 प्रतिशत बढ़कर 16.43 डॉलर प्रति औंस बोली गई।