suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोना और महंगा हुआ, 36 हजार के करीब पहुंचे दाम

Advertiesment
Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में रही तेजी के बल पर सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए चढ़कर 35,970 रुपए प्रति 10 ग्राम बोला गया। चांदी भी 260 रुपए चमककर 41,960 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।
 
लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को वहां कीमती धातुओं में तेजी रही। सोना हाजिर 0.12 प्रतिशत बढ़कर 1426.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अमेरिका सोना वायदा 1,425.10 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। चांदी हाजिर 1.03 प्रतिशत बढ़कर 16.37 डॉलर प्रति औंस बोली गई। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुंबई में टेलीफोन एक्सचेंज इमारत में लगी आग, 40 लोगों को सुरक्षित बचाया