Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बाजार में लौटी तेजी, सोना और चांदी हुए मजबूत

Advertiesment
Gold
नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में एक दिन की गिरावट के बाद शनिवार को एक बार फिर तेजी लौट आई और सोना 90 रुपए चमककर 38,420 रुपए प्रति 10 ग्राम पर तथा चांदी 140 रुपए मजबूत होकर 44,150 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विदेशों में सप्ताहांत पर पीली धातु में रही गिरावट के बावजूद स्थानीय बाजार में सोने में तेजी रही। गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद शुक्रवार को सोना फिसल गया। इसका फायदा उठाते हुए आभूषण निर्माताओं ने खरीदारी शुरू कर दी जिससे सोने में तेजी देखी गई।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, वहां सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस पर शुक्रवार को सोना हाजिर 5.60 डॉलर टूटकर 1,496.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अक्टूबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.20 डॉलर की गिरावट में 1,501.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी की कीमत 0.03 डॉलर फिसलकर 16.93 डॉलर प्रति औंस रह गई।

स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 90 रुपए चढ़कर 38,420 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 38,250 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। 8 ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपए चमककर 28,600 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव बिकी। चांदी हाजिर 140 रुपए की बढ़त में 44,150 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी वायदा भी 260 रुपए की मजबूती के साथ 43,325 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 88 हजार और 89 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सीएम खट्टर बोले, अब हरियाणा के लोग कश्मीर से दुल्हन ला सकेंगे, मचा बवाल