Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोने में 70 रुपए की तेजी, चांदी भी रही बढ़त में

Advertiesment
हमें फॉलो करें सोने में 70 रुपए की तेजी, चांदी भी रही बढ़त में
, शुक्रवार, 13 सितम्बर 2019 (17:39 IST)
नई दिल्ली। सोने की कीमतों में शुक्रवार को सुधार हुआ और दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 70 रुपए की बढ़त के साथ 38695 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी तेजी आई। चांदी का भाव 172 रुपए की बढ़त के साथ 48400 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी तेजी आई। चांदी का भाव 172 रुपए की बढ़त के साथ 48400 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। गुरुवार को चांदी 48228 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 70 रुपए की बढ़त के साथ 38695 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। गुरुवार को सोना 38625 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 38695 रुपए पर चल रहा है। रुपए में उतार-चढ़ाव की वजह से सोने में तेजी है।

वैश्विक बाजारों में, न्यूयॉर्क में सोना लाभ के साथ 1505 डॉलर प्रति औंस और चांदी बढ़त के साथ 18.17 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। इस बीच अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में दिन में कारोबार के दौरान रुपया 26 पैसे की बढ़त के साथ 70.88 प्रति डॉलर पर चल रहा था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सेंसेक्स 281 अंक चढ़ा, निफ्टी 11000 के ऊपर