Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कमजोर मांग से सोना टूटा, चांदी 725 रुपए लुढ़की

Advertiesment
Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। आभूषण निर्माताओं की ओर से ग्राहकी कमजोर रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार दूसरे दिन कमजोर पड़ा और गुरुवार को 25 रुपए टूटकर 38545 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी भी 725 रुपए लुढ़ककर 46775 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती के बाद विदेशों में आज पीली धातु में तेजी देखी गई। हालांकि फेड ने भविष्य के रुख के बारे में मिश्रित संकेत दिए हैं। इस बार की काटौती का फैसला भी सर्वसम्मति से नहीं हुआ।

लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 4.55 डॉलर चढ़कर 1,497.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। हालांकि दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 10.80 डॉलर की गिरावट के साथ 1,505 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.01 डॉलर की बढ़त में 17.17 डॉलर प्रति औंस पर रही।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़बोलों से मोदी का निवेदन, राम की खातिर न्याय व्यवस्था पर भरोसा रखें




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi