Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोना फिर 39000 के करीब, चांदी लुढ़की

Advertiesment
Gold
नई दिल्ली। त्योहारी मौसम में आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शुक्रवार को 700 रुपए चमककर 2 सप्ताह से अधिक के उच्चतम स्तर 38,970 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

वैश्विक बाजार में दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के दबाव में चांदी 870 रुपए लुढ़ककर 1 महीने से ज्यादा के निचले स्तर 46,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर लुढ़क गई।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार सोना हाजिर शुक्रवार को 8.05 डॉलर लुढ़ककर 1,497.15 डॉलर प्रति औंस रह गया। गुरुवार को भी इसमें 2 प्रतिशत की गिरावट रही। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 10.10 डॉलर टूटकर 1,505.10 डॉलर प्रति औंस बोली गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.29 डॉलर फिसलकर 17.52 डॉलर प्रति औंस पर रही।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कमजोर निवेश धारणा से लुढ़का बाजार, सेंसेक्‍स और निफ्टी टूटे