Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोना-चांदी में उछाल, इतने बढ़े दाम

Advertiesment
Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बल पर दिल्ली सर्राफा बाजार में बुघवार को सोना 110 रुपए चमककर 39,430 रुपए प्रति दस ग्राम पर और चांदी 300 रुपए की बढ़त लेकर 45,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कम कीमत पर लिवाली का रुख बना हुआ है। वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती की वजह से निवेशक कम कीमत पर सोने में निवेश कर रहे हैं।

लंदन एवं न्यूयॉक से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोना हाजिर आज 5.65 डॉलर चढ़कर 1,463.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.60 डॉलर की बढ़त लेकर 1,457.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चाँदी हाजिर 0.14 डॉलर की बढ़त में 16.93 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर : विराट की कप्‍तानी में बांग्‍लादेश पर टेस्ट में भी दबदबा बनाएगा भारत