Publish Date: Mon, 03 Feb 2020 (20:00 IST)
Updated Date: Mon, 03 Feb 2020 (20:03 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना सोमवार को 42,370 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर स्थिर रहा, जबकि चांदी 600 रुपए लुढ़ककर 47,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 14.25 डॉलर टूटकर 1,574.75 डॉलर प्रति औंस रह गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.40 डॉलर फिसलकर 1,581.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि चीन के केंद्रीय बैंक द्वारा बाजार में अतिरिक्त तरलता झोंकने की घोषणा से सोने पर दबाव रहा और यह 4 सप्ताह से उच्चतम स्तर से फिसल गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.24 डॉलर लुढ़ककर 17.75 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।