Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ग्रांट थॉर्नटन की रिपोर्ट: फरवरी में रिकॉर्ड विलय और अधिग्रहण तथा निजी इक्विटी सौदे हुए

Advertiesment
हमें फॉलो करें ग्रांट थॉर्नटन की रिपोर्ट:  फरवरी में रिकॉर्ड विलय और अधिग्रहण तथा निजी इक्विटी सौदे हुए

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शनिवार, 15 मार्च 2025 (15:22 IST)
equity deals: भारत में फरवरी में विलय-अधिग्रहण (mergers and acquisitions) एवं निजी इक्विटी सौदों (equity deals) में रिकॉर्ड उछाल देखा गया। ग्रांट थॉर्नटन (Grant Thornton) की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। इस दौरान कुल 7.2 अरब डॉलर के 226 विलय-अधिग्रहण और निजी इक्विटी सौदे हुए। यह पिछले 3 वर्षों में सबसे अधिक मासिक आंकड़ा है।
 
रिपोर्ट में कहा गया कि यह फरवरी 2024 की तुलना में मात्रा के लिहाज से 67 प्रतिशत की वृद्धि और मूल्य के लिहाज से 5.4 गुना वृद्धि दर्शाता है। फरवरी में 4.8 अरब डॉलर के 85 विलय और अधिग्रहण (एमएंडए) सौदे हुए। इसमें मूल्य के लिहाज से घरेलू सौदों की 78 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।ALSO READ: PM मोदी बोले- भारत बनेगा 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था
 
इसमें कहा गया कि भारतीय सार्वजनिक बाजारों में विदेशी निवेश में गिरावट और व्यापार शुल्कों के बढ़ने सहित वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत में सौदा गतिविधियों में लचीलापन देखने को मिला। ऐसा मजबूत घरेलू मांग के चलते हुए।ALSO READ: भारत में 50 करोड़ डॉलर निवेश कर रही ताइवान की यह कंपनी
 
रिपोर्ट में कहा गया कि समीक्षाधीन अवधि में जेन टेक्नोलॉजीज और निटको लिमिटेड प्रमुख अधिग्रहणकर्ता थे। इन दोनों ने 4 कंपनियों का अधिग्रहण किया। फरवरी में महत्वपूर्ण सौदों में ओएनजीसी-एनटीपीसी ग्रीन द्वारा अयाना रिन्यूएबल पावर का 2.3 अरब डॉलर में अधिग्रहण शामिल है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

RBI का Indusind Bank को निर्देश, सुधारात्मक कार्रवाई इस माह तक पूरी करें