Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

10 माह बाद 400 अरब डॉलर से कम हुआ विदेशी मुद्रा भंडार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Foreign exchange reserves
, रविवार, 16 सितम्बर 2018 (10:47 IST)
मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे सप्ताह गिरा है और यह 7 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 81.95 करोड़ डॉलर घटकर 399.28 अरब डॉलर रह गया। यह 3 नवंबर 2017 को समाप्त सप्ताह के बाद का इसका निचला स्तर है। इससे पहले 31 अगस्त को समाप्त सप्ताह में यह 1.19 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 400.10 अरब डॉलर रहा था।
 
 
विदेशी मुद्रा भंडार का स्तर 17 नवंबर 2017 को समाप्त सप्ताह के बाद पहली बार 400 अरब डॉलर से नीचे आया है। इस साल 13 अप्रैल को विदेशी मुद्रा भंडार 426.08 अरब डॉलर के ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद इसमें गिरावट देखी जा रही है।
 
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार 7 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 88.74 करोड़ डॉलर घटकर 375.10 अरब डॉलर पर आ गया, हालांकि स्वर्ण भंडार 7.19 करोड़ डॉलर बढ़कर 20.23 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
 
आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के पास आरक्षित निधि 25 लाख डॉलर घटकर 2.47 अरब डॉलर तथा विशेष आहरण अधिकार 15 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 1.48 अरब डॉलर रह गया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी को 'महाजीत' दिलाने वाले प्रशांत किशोर करेंगे राजनीति में एंट्री, जेडीयू में हो सकते हैं शामिल