Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विदेशों में उबाल, देश में छठे दिन भी ईंधन की कीमतों में टिकाव

Advertiesment
हमें फॉलो करें Petrol Diesel
, शुक्रवार, 5 मार्च 2021 (10:03 IST)
नई दिल्ली। तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक प्लस द्वारा उत्पादन नहीं बढ़ाने के निर्णय के बाद कच्चे तेल में करीब 4 फ़ीसदी की आई उबाल के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज लगातार छठे दिन स्थिरता बनी रही।
राजधानी दिल्ली में अभी 91.17 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 81.47 रुपए प्रति लीटर पर है। 27 मार्च को इन दोनों की कीमतों में क्रमश: 24 और 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी। तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार शुक्रवार को इन दोनों ईंधन की कीमतें स्थिर हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी आई है। लंदन ब्रेंट क्रूड 66 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिका में अर्थव्यवस्था के लिए 1.9 ट्रिलियन डॉलर का राहत पैकेज, कमला ने प्रस्ताव को बढ़ाया आगे