Publish Date: Thu, 04 Mar 2021 (09:02 IST)
Updated Date: Thu, 04 Mar 2021 (09:07 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी आने के बावजूद गुरुवार को घरेलू बाजार मे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार पांचवें दिन स्थिरता रही।
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अभी 91.17 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 81.47 रुपए प्रति लीटर पर है। 27 मार्च को इन दोनों की कीमतों में क्रमशः 24 पैसे और 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी।
तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन आयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, आज इन दोनों ईंधन की कीमतें स्थिर हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी आई है। लंदन ब्रेंट क्रूड 64 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है।
सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और उसके बाद नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।