Publish Date: Wed, 12 May 2021 (18:15 IST)
Updated Date: Wed, 12 May 2021 (18:19 IST)
नई दिल्ली। सोने और चांदी की वैश्विक कीमतों में आई कमी के साथ राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 229 रुपए गिरकर 47,074 रुपए रह गई। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज के अनुसार इससे पहले सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 47,303 रुपए पर बंद हुई थी।
चांदी की कीमत में भी कमी आई और वह 717 रुपए घटकर 70,807 रुपए प्रति किलो रह गई। इससे पिछले दिन चांदी 71,524 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद इुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना प्रति औंस 1,832 डॉलर पर नीचे बोला गया जबकि चांदी 27.38 डॉलर प्रति ओंस पर स्थिर रही।
एचडीएफसी सिक्यूरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कॉमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर की मजबूती और बॉंड प्रतिफल बढ़ने से सोने के दाम दबाव में आ गए। विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिकी बॉंड प्रतिफल बढ़ने और डॉलर के मजबूत होने से सोने के दाम 3 सप्ताह के ऊंचे दाम से नीचे आ गए हैं। निवेशकों को अमेरिका में मुद्रास्फीति के आंकड़ों की भी प्रतीक्षा है। (भाषा)