Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

gold-silver prices : क्या चीन की वजह से बढ़ रही हैं सोने की कीमतें

कब कम होंगे सोने के भाव

Advertiesment
gold and silver prices
मजबूत वैश्विक रुख के बाद मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड बनने का सिलसिला जारी रहा और दोनों बहुमूल्य धातुओं की कीमतें नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गईं। आखिर सोने की बढ़ती कीमतों का कारण क्या है। क्या चीन के कारण सोने के दामों में आग लगी हुई है। 
 
इसकी एक वजह यह है कि कई देशों के सेंट्रल बैंक अपने रिजर्व में सोने का भंडार बढ़ा रहे हैं। इसमें आरबीआई और चीन का सेंट्रल बैंक भी है। चीन के सेंट्रल बैंक में फरवरी में 12 टन सोना खरीदा और मार्च में भी यह सिलसिला जारी रहा। चीन के पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना लगातार 17 महीने से सोने की खरीदारी कर रहा है। जानकारों का कहना है कि सोने की कीमत में रेकॉर्ड तेजी के पीछे यह भी एक बड़ी वजह है।
 
राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 140 रुपए की तेजी के साथ 71,840 रुपए प्रति 10 ग्राम की नई ऊंचाई पर पहुंच गई। सोमवार को सोना 71,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
 
चांदी की कीमत भी 500 रुपए के उछाल के साथ 84,500 रुपए प्रति किलोग्राम की नयी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई, जबकि सोमवार को पहली बार चांदी ने 84,000 रुपये के स्तर को लांघा था।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख से संकेत लेते हुए दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 71,840 रुपए प्रति 10 ग्राम की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रही थीं, जो पिछले बंद भाव से 140 रुपए की बढ़त है।’
 
विदेशी बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,350 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 14 डॉलर अधिक है।
 
गांधी ने कहा कि व्यापारियों ने गति को आगे बढ़ाना जारी रखा है, जिससे सोने की कीमतें दैनिक आधार पर नई ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। इसके अलावा, डॉलर सूचकांक कम कारोबार कर रहा है और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट आई है, जिससे सुरक्षित-संपत्ति के लिए इसे अतिरिक्त समर्थन मिला है।
 
इसके अतिरिक्त, चांदी की कीमतें भी बढ़कर 28.04 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थीं। पिछले कारोबार में यह 27.80 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।
 
गांधी ने कहा कि आगामी अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आंकड़ों से सोने की कीमतों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ने का अनुमान है। कीमतें पहले से ही ऊंचे स्तर पर हैं। इन आंकड़ों के बाद मुनाफावसूली शुरू हो सकती है, जिससे इसमें गिरावट आ सकती है।
 
वायदा कारोबार में, दिन के कारोबार में एमसीएक्स पर सोना 71,739 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। इनपुट एजेंसियां

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Electric गाड़ियों की रही धूम, बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड