Ahilya bai holkar jayanti

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Gold-Silver Price : फिर महंगा हुआ सोना, 1 लाख रुपए के करीब पहुंचा, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Gold became expensive due to increased demand from jewelers

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शुक्रवार, 30 मई 2025 (19:55 IST)
Delhi bullion market News : आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की मांग बढ़ने से शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 100 रुपए बढ़कर 98600 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। इसके साथ ही 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 100 रुपए बढ़कर 98,100 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। वैश्विक मोर्चे पर, हाजिर सोना 21.91 डॉलर प्रति औंस यानी 0.66 प्रतिशत घटकर 3,295.82 डॉलर प्रति औंस रह गया। इसके अलावा चांदी की कीमतें लगातार दूसरे सत्र में 1,00,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहीं।
 
अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 100 रुपए बढ़कर 98,100 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। इसके अलावा चांदी की कीमतें लगातार दूसरे सत्र में 1,00,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहीं। वैश्विक मोर्चे पर हाजिर सोना 21.91 डॉलर प्रति औंस यानी 0.66 प्रतिशत घटकर 3,295.82 डॉलर प्रति औंस रह गया।
कोटक सिक्योरिटीज की सहायक उपाध्यक्ष (जिंस शोध) कायनात चैनवाला ने कहा, निवेशकों का ध्यान आगामी अमेरिकी प्रमुख व्यक्तिगत खपत व्यय (पीसीई) आंकड़े, यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन की मुद्रास्फीति की उम्मीदों और उपभोक्ता भावना पर केंद्रित होने के बीच सोना 3,320 डॉलर प्रति औंस के आसपास स्थिर कारोबार कर रहा है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली में 3 बच्चों समेत 30 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार, एजेंटों की मदद से की थी भारत में घुसपैठ