Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में 3 बच्चों समेत 30 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार, एजेंटों की मदद से की थी भारत में घुसपैठ

Advertiesment
हमें फॉलो करें 30 illegal Bangladeshis arrested in Delhi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शुक्रवार, 30 मई 2025 (19:37 IST)
Illegal Bangladeshi arrested : दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के भरत नगर इलाके में अवैध रूप से रह रहे 30 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए लोगों में 12 महिलाएं, 15 पुरुष और 3 बच्चे शामिल हैं। पुलिस को इन प्रवासियों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पूरे मई महीने के दौरान निगरानी अभियान संचालित किया गया और छापेमारी की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बिना वैध दस्तावेजों के भारत में घुसने की बात स्वीकार की, जो एजेंटों की मदद से अवैध रूप से भारत में घुसे थे।
 
एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को इन प्रवासियों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पूरे मई महीने के दौरान निगरानी अभियान संचालित किया गया और छापेमारी की गई।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) भीष्म सिंह ने बताया, पुलिस दलों ने विभिन्न इलाकों से संदिग्धों को पकड़ा। सभी 30 लोग बांग्लादेशी नागरिक पाए गए, जो एजेंटों की मदद से अवैध रूप से भारत में घुसे थे। अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए लोगों में 12 महिलाएं, 15 पुरुष और 3 बच्चे शामिल हैं। अधिकारी ने कहा कि पूछताछ में आरोपियों ने बिना वैध दस्तावेजों के भारत में घुसने की बात स्वीकार की।
 
उन्होंने बताया कि ये लोग दिल्ली में छोटे-मोटे काम करके और यातायात चौराहों पर भीख मांगकर स्थानीय आबादी में घुलने-मिलने की कोशिश कर रहे थे। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने हिरासत में लिए गए बांग्लादेशी नागरिकों के पास से पांच स्मार्टफोन बरामद किए हैं, जिनमें प्रतिबंधित 'आईएमओ' एप्लीकेशन था।
उन्होंने बताया कि आईएमओ एप्लीकेशन का इस्तेमाल आरोपी बांग्लादेश में अपने रिश्तेदारों से संपर्क में रहने के लिए कर रहे थे। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने आरोपियों के पास से दस बांग्लादेशी राष्ट्रीय पहचान पत्र भी बरामद किए।
 
पुलिस उपायुक्त सिंह ने कहा, हिरासत में लिए गए लोगों में कई परिवार शामिल हैं, जिनमें से कुछ के साथ नाबालिग बच्चे भी हैं। उन्हें दिल्ली में हिरासत और प्रतिबंध केंद्रों में रखा गया है। उन्होंने कहा कि विदेशी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा देश में अवैध प्रवेश को सुगम बनाने वाले एजेंटों के गिरोह का पता लगाने के लिए जांच जारी है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

BSF ने तबाह कर दी थीं पाकिस्तान की 118 अग्रिम चौकियां