Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोना 350 रुपए लुढ़का; चांदी भी 300 रुपए सस्ती

Advertiesment
हमें फॉलो करें सोना 350 रुपए लुढ़का; चांदी भी 300 रुपए सस्ती
, सोमवार, 6 मार्च 2017 (18:00 IST)
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में मिश्रित रुख रहने के बीच स्थानीय बाजार में  जेवराती मांग में आई भारी गिरावट से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 350 रुपए फिसलकर 29,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसी तरह औद्योगिक मांग में आई कमी से चांदी 300 रुपए लुढ़ककर 42,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
लंदन में सोना 1.05 डॉलर लुढ़ककर 1233.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इस दौरान हालांकि अमेरिकी सोना वायदे में 6.4 डॉलर की तेजी रही और यह 1232.9 डॉलर प्रति औंस  बोला गया।
 
विश्लेषकों का कहना है कि उत्तर कोरिया को लेकर बढ़े भू-राजनीतिक तनाव, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई गिरावट के कारण निवेशकों का रुझान सोने में  सुरक्षित निवेश की तरफ बढ़ गया है। इन्हीं वजहों से अमेरिकी सोना वायदा तेजी में रहा है।

निवेशक साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों को लेकर आशंकाग्रस्त हैं जिससे  सोने की मांग बनी हुई है। इस दौरान चांदी 0.13 डॉलर लुढ़ककर 17.81 डॉलर प्रति औंस बोला  गया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जम्मू कश्मीर में सेना के जवान ने खुद को गोली मारी, मौत