Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Tuesday, 1 April 2025
webdunia

Gold Price Today : 6 माह में 10 हजार रुपए सस्ता हुआ सोना, उच्च स्तर से 18% गिरे दाम

Advertiesment
हमें फॉलो करें Gold
, शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021 (14:40 IST)
नई दिल्ली। देश में सोने के दाम लगातार कम हो रहे हैं। पिछले 6 माह में सोना 10 हजार रुपए सस्ता हो गया। उच्च स्तर से सोने के दाम 18 प्रतिशत तक गिर चुके हैं।
 
अगस्त 2020 में सोना 56,200 रुपए के उच्च स्तर पर था हालांकि इसके बाद इसका मूल्य कम होने लगा। 6 माह में 18 फीसदी यानी लगभग 10,000 रुपए की गिरावट आई है। इसके साथ ही सोना वायदा बाजार में अब 6 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। पिछले 2 महीनों में सोना 3,000 से ज्यादा सस्ता हो चुका है।
 
उल्लेखनीय है कि 2020 के पहले 6 माह में सोने के दाम काफी तेजी से चढ़े थे। जनवरी 2020 से जुलाई 2020 तक इसके दामों में 30 प्रतिशत उछाल देखा गया था। उन 6 महीनों में यह 41 हजार से 54 हजार तक पहुंच गया था। तेजी यही नहीं थी और यह अगस्त में 56200 तक जा पहुंचा।
 
webdunia
 
आज एमसीएक्स पर सोना वायदा 46,297 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा जबकि चांदी वायदा 0.4 फीसदी नीचे 68,989 रुपए प्रति किलोग्राम रहा।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,792 डॉलर प्रति औंस और चांदी मामूली गिरावट के साथ 27.56 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी बोले कि अर्थव्यवस्था में वृद्धि के साथ ही व्यवसायों के लिए ऋण प्रवाह बढ़ाने की जरूरत