Publish Date: Fri, 26 Nov 2021 (16:52 IST)
Updated Date: Fri, 26 Nov 2021 (16:57 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी तथा डॉलर के मुकाबले रुपए के मूल्य में गिरावट आने के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 570 रुपए की तेजी के साथ 47,155 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,585 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 190 रुपए बढ़कर 62,145 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 61,955 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे की गिरावट के साथ 74.89 पर बंद हुआ।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,808 डॉलर प्रति औंस था जबकि चांदी की कीमत 23.70 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि शुक्रवार को कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज) में सोने की हाजिर कीमत 1 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,808 डॉलर प्रति औंस हो गई। इससे सोने की कीमतों में मजबूती रही।
webdunia
Publish Date: Fri, 26 Nov 2021 (16:52 IST)
Updated Date: Fri, 26 Nov 2021 (16:57 IST)