Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोना उच्चतम स्तर पर, चांदी भी चमकी

Advertiesment
Gold
नई दिल्ली। स्थानीय मांग में मामूली सुधार से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शनिवार को 30  रुपए चढ़कर 1 महीने से ज्यादा के उच्चतम स्तर 28,740 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।  चांदी भी 350 रुपए की तेजी के साथ 40,450 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्ताहांत पर गिरावट के बावजूद स्थानीय बाजार में शनिवार को पीली  धातु में तेजी रही। इसकी मुख्य वजह मांग में तेजी रही, हालांकि यह तेजी बहुत ज्यादा नहीं  है।
 
लंदन तथा न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु  में गिरावट देखी गई। सोना हाजिर 7.6 डॉलर लुढ़ककर 1,173 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।  कारोबार की समाप्ति पर फरवरी का अमेरिका सोना वायदा भी 8.4 डॉलर की गिरावट के साथ  1,172.9 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों के मुताबिक डॉलर में लौटी तेजी से सप्ताहांत पर पीली धातु कमजोर पड़ी है।  इस बीच लंदन में चांदी हाजिर कारोबार की समाप्ति पर 16.46 डॉलर प्रति औंस पर रही। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आईफोन की बिक्री घटने से कटी टिम कुक की सैलरी