Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोना चमका, चांदी हुई मजबूत

हमें फॉलो करें सोना चमका, चांदी हुई मजबूत
, सोमवार, 27 मार्च 2017 (16:50 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में जबरदस्त उछाल से आज दिल्ली सर्राफा  बाजार में सोना 100 रुपए चढ़कर लगभग 3 सप्ताह के उच्चतम स्तर 29,430 रुपए प्रति 10  ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 200 रुपए चमककर 42,000 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
 
अमेरिकी में स्वास्थ्य देखभाल विधेयक को संसद की मंजूरी नहीं मिल पाने के बाद आने वाले  समय में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कर सुधारों के लागू करा पाने की क्षमता पर भी संदेह पैदा हो गया है। इससे डॉलर कमजोर पड़ा जिससे सोने के दाम में तेजी देखी गई। 
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 13.85 डॉलर की छलांग लगाकर 1,257.05 डॉलर प्रति  औंस पर रहा। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,259.14 डॉलर प्रति औंस पर भी पहुंच गया, जो 27 फरवरी के बाद का उच्चतम स्तर है। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 8.8 डॉलर की बढ़त के साथ 1,257.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। लंदन में चांदी हाजिर 0.18 डॉलर की बढ़त में 17.89 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। 
 
स्थानीय बाजार में सुस्त मांग के बावजूद वैश्विक तेजी के कारण लगातार दूसरे दिन तेजी रही।  सोना स्टैंडर्ड 100 रुपए की मजबूती के साथ 8 मार्च के बाद के उच्चतम स्तर 29,430 रुपए  प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतना ही सुधरकर 29,280 रुपए प्रति 10 ग्राम  पर रहा, हालांकि 8 ग्राम वाली गिन्नी 24,400 रुपए पर टिकी रही।
 
चांदी में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। चांदी हाजिर 200 रुपए ऊपर 42,000 रुपए प्रति  किलोग्राम पर पहुंच गई, जो 8 मार्च के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। चांदी वायदा भी 205  रुपए की छलांग लगाकर 41,735 रुपए प्रति किलोग्राम बोल गई। सिक्का लिवाली और  बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 71 हजार और 72 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
 
कारोबारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं के मजबूत होने से  स्थानीय बाजार में भी ये बढ़त में रही हैं, हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपए की बड़ी बढ़त से  स्थानीय बाजार में सोना-चांदी की तेजी अपेक्षाकृत कम रही। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आधार कार्ड पर सरकार को सुप्रीम कोर्ट का झटका