Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोना चमका, चांदी स्थिर

Advertiesment
हमें फॉलो करें सोना चमका, चांदी स्थिर
नई दिल्ली , बुधवार, 24 जनवरी 2018 (15:20 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी और स्थानीय स्तर पर जेवराती मांग आने से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 25 रुपए चमककर साढ़े चार महीने के उच्चतम स्तर 31,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 39,900 रुपए ‍प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।
 
वैश्विक स्तर पर कमजोर डॉलर के कारण पीली धातु में तेजी रही। सोना हाजिर 4.25 डॉलर चढ़कर 1,345.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 9.10 डॉलर चढ़कर 1,345.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। 
 
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर आज तीन साल के नये निचले स्तर पर आ गया। डॉलर के कमजोर पड़ने से अन्य मुद्रा वाले देशों के लिए सोने का आयात सस्ता हो जाता है। इससे पीली धातु की मांग बढ़ती है और इसके भाव में इजाफा होता है। 
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.13 डॉलर की बढ़त के साथ 17.14 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आइडिया को 1285 करोड़ रुपए का घाटा