Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोना 200 रुपए लुढ़का

हमें फॉलो करें सोना 200 रुपए लुढ़का
, शुक्रवार, 8 दिसंबर 2017 (16:37 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं पर जारी दबाव और स्थानीय जेवराती मांग कमजोर रहने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 200 रुपए टूटकर चार महीने के निचले स्तर 29,750 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।
 
चांदी भी 425 रुपए लुढ़ककर 37,700 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। यह करीब पांच महीने का इसका न्यूनतम स्तर है। दोनों कीमती धातुओं में लगातार तीसरे दिन कमजोरी देखी गई। 
 
विदेशी बाजारों में सोना हाजिर 0.65 डॉलर टूटकर 1,246.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। हालांकि एशियाई बाजारों में कारोबार के दौरान इसमें तेजी रही थी। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 5.20 डॉलर की गिरावट के साथ 1,247.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
 
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई तेजी से सोने पर दबाव है। डॉलर के मजबूत पड़ने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए इसका आयात महंगा हो जाता है। इससे मांग घटती है और कीमतों में गिरावट आती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.07 डॉलर फिसलकर 15.77 डॉलर प्रति औंस पर रही। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वायुसेना का मिग-21 आपात स्थिति में उतरा