Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोना टूटा, चांदी भी हुई फीकी

Advertiesment
हमें फॉलो करें सोना टूटा, चांदी भी हुई फीकी
, सोमवार, 29 जनवरी 2018 (17:07 IST)
नई दिल्ली। घरेलू जेवराती मांग में सुधार के बावजूद दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 80 रुपए लुढ़ककर 31120 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।


चांदी भी 250 रुपए फिसलकर 40,450 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। वैश्विक स्तर पर लंदन का सोना हाजिर 3.20 डॉलर लुढ़ककर 1346.00 डॉलर प्रति दस ग्राम पर रहा। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.80 डॉलर गिरकर 1344.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

चांदी हाजिर 0.04 डॉलर फीकी होकर 17.33 डॉलर प्रति औंस पर रही। वैवाहिक मौसम होने से बाजार में सोने की जेवराती मांग में हल्का सुधार आया है, लेकिन गत कई दिनों से गिरावट में रहने वाले डॉलर में मजबूती आने से इसके भाव लुढ़क गए। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आर्थिक सर्वेक्षण से शेयर बाजार में रौनक