Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोना स्थिर, चांदी में उछाल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Gold
नई दिल्ली , सोमवार, 31 जुलाई 2017 (15:51 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीली धातु में आई गिरावट के बावजूद घरेलू स्तर पर जेवराती मांग बने रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 29,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा। औद्योगिक मांग में आई तेजी के दम पर चांदी 100 रुपए  की छलांग लगाकर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 
विदेशी बाजारों में सोना हाजिर 2.10 डॉलर लुढ़ककर 1,266.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.8 डॉलर प्रति औंस की गिरावट में 1,272.5 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी में हालांकि 0.01 डॉलर की मामूली तेजी रही और यह 16.69 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
 
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशक सोने में निवेश सुरक्षित मान रहे हैं। कोरियाई प्रायद्वीप पर जारी तनाव और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई गिरावट से पीली धातु को बल मिला है लेकिन मुनाफावसूली के दबाव में इसकी कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गजब! कभी नहीं देखा होगा ऐसा सांप...(फोटो)