Publish Date: Thu, 06 Jan 2022 (15:23 IST)
Updated Date: Thu, 06 Jan 2022 (15:25 IST)
नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों कई दिनों बाद बड़ा बदलाव आया है। सोने में गुरुवार को 350 रुपए से अधिक गिरावट आई है।
MCX पर फरवरी डिलिवरी वाला सोना गुरुवार को 253 रुपए की गिरावट के साथ खुला और दिन चढ़ने के साथ इसमें गिरावट बढ़ती गई।
दोपहर बाद 1.45 बजे यह 355 रुपए की गिरावट के साथ 47666 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। दूसरी तरफ मार्च डिलिवरी वाली चांदी 1307 रुपये की गिरावट के साथ 60931 रुपए पर आ गई।
2020 में इसमें 30 प्रतिशत की तेजी आई थी लेकिन 2021 में निवेशकों को हताशा हाथ लगी। इसकी सबसे बड़ी वजह डॉलर में तेजी रही। ऐतिहासिक रूप से जब-जब डॉलर मजबूत होता है, सोने की कीमत में गिरावट आती है।