Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोना 84 रुपए टूटा, चांदी में भी 369 रुपए की गिरावट

हमें फॉलो करें सोना 84 रुपए टूटा, चांदी में भी 369 रुपए की गिरावट
, सोमवार, 3 जनवरी 2022 (20:40 IST)
नई दिल्ली। बहुमूल्य धातुओं के अंतरराष्ट्रीय मूल्य में गिरावट के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 84 रुपए की गिरावट के साथ 47,053 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी की कीमत भी 369 रुपए की गिरावट के साथ 61,037 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,137 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी की कीमत भी 369 रुपए की गिरावट के साथ 61,037 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 61,406 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के रुख के साथ 1,823 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 23.11 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोमवार को हाजिर सोने की कीमत कमजोर होकर 1,823 डॉलर प्रति औंस रह गई। डॉलर के मजबूत होने और अमेरिकी बांड आय के बढ़ने से सोने में हानि दर्ज हुई।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चीन बना रहा पैंगोंग झील क्षेत्र में पुल, इस तरह हुआ खुलासा...