Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चीन बना रहा पैंगोंग झील क्षेत्र में पुल, इस तरह हुआ खुलासा...

Advertiesment
हमें फॉलो करें चीन बना रहा पैंगोंग झील क्षेत्र में पुल, इस तरह हुआ खुलासा...
, सोमवार, 3 जनवरी 2022 (20:24 IST)
चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) पैंगोंग त्सो झील पर अपने क्षेत्र में खुर्नक पर एक पुल का निर्माण कर रही है। सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि चीन लद्दाख की पैंगोंग झील के अपने कब्जे वाले क्षेत्र में एक पुल का निर्माण कर रहा है।

खबरों के अनुसार, पीएलए ने पुल से आने-जाने के लिए सड़क बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, जो जरूरत पड़ने पर सैनिकों और उपकरणों की तेजी से तैनाती के लिए एक नया मार्ग बन सकता है। पिछले साल भारतीय सैनिक यहां पैंगोंग झील के दक्षिण किनारे पर महत्वपूर्ण कैलाश रेंज की चोटी तक पहुंच गए थे।

गलवान घाटी में खूनी संघर्ष के बावजूद चीन पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में उकसावे से भरी हरकतें करने से बाज नहीं आ रहा है। यह पुल पैंगोंग झील के एक हिस्से में बनाया जा रहा है और चीन के नियंत्रण वाले क्षेत्र में आता है। यह झील के दोनों किनारों को जोड़ता है।

माना जा रहा है कि चीन ने भारत के अगस्त 2020 की कार्रवाई से सबक लिया है और इसीलिए वह अपनी तैयारियों को पुख्ता कर रहा है। हालांकि लंबी सैन्य वार्ता के बाद भारत और चीन की सेनाओं ने पीछे हटने का फैसला किया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नए साल में सेंसेक्स ने लगाई 929 अंक की छलांग, निफ्टी भी 272 अंक उछला