Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोने-चांदी में गिरावट, सोना 210 रुपए प्रति 10 ग्राम गिरा, चांदी में 400 रुपए की गिरावट

हमें फॉलो करें सोने-चांदी में गिरावट, सोना 210 रुपए प्रति 10 ग्राम गिरा, चांदी में 400 रुपए की गिरावट
, मंगलवार, 27 जुलाई 2021 (14:36 IST)
नई दिल्ली। देश में मंगलवार को सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। सोना में 210 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई तो चांदी भी 400 रुपए प्रति किलो गिरी।

भारत में 10 ग्राम सोना 47660 रुपए प्रति 10 ग्राम था तो चांदी की कीमत 67100 रुपए प्रति किलो थी। सोने और चांदी में आज क्रमश: 210 रुपए और 400 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। 
 
इसी तरह, पटना सराफा बाजार में मंगलवार को 24 कैरेट सोने के दाम में 2990 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई जबकि 22 कैरेट सोने के दाम 230 रुपए बढ़ गए।
 
पटना सराफा में आज 24 कैरेट सोना 47660 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका जबकि यहां 22 कैरेट सोने के दाम 46660 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे। पिछले 10 दिनों की बात करें तो 22 और 24 कैरेट सोने में यहां गिरावट का दौर दिखाई दे रहा है। 18 जुलाई को यहां 24 कैरेट सोने की दाम 48190 रुपए प्रति 10 ग्राम थे जबकि 22 कैरेट सोना 47190 रुपए प्रति 10 ग्राम मिल रहा था।
 
एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.03 फीसदी यानी 12 रुपए गिरकर 47449 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। चांदी 0.22 फीसदी (151 रुपए) गिरकर 66970 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली। दोपहर 2:30 पर सोना 24 रुपए की बढ़त के साथ 47485 पर था जबकि चांदी 203 रुपए की गिरावट के साथ 66,918 रुपए किलो थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फ्रंटलाइन स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए विकसित हुआ ‘डोफिंग यूनिट’