Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोने में बड़ी गिरावट, चांदी 450 रुपए लुढ़की

Advertiesment
gold
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट और स्थानीय स्तर पर जेवराती मांग की सुस्ती से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 600 रुपए लुढ़ककर 30,950 रुपए दस ग्राम पर और चांदी 450 रुपए सस्ती होकर 38,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। 
 
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से वैश्विक स्तर पर सोने के भाव लुढ़के हैं। लंदन का सोना हाजिर 8.45 डॉलर उतरकर 1,310.45 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका।
 
अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.1 डॉलर की गिरावट में 1312.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.09 डॉलर की गिरावट में 16.26 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया को पांच साल की कैद