Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

GST संग्रह तय किए लक्ष्य के अनुरूप 1.1 लाख करोड़ रुपए के पार

Advertiesment
हमें फॉलो करें GST संग्रह तय किए लक्ष्य के अनुरूप 1.1 लाख करोड़ रुपए के पार
, शुक्रवार, 31 जनवरी 2020 (23:45 IST)
नई दिल्ली। माल एवं सेवाकर (जीएसटी) संग्रह जनवरी में 1.1 लाख करोड़ रुपए के स्तर को पार कर गया। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
यह राजस्व सचिव अजय भूषण पांडे द्वारा तय किए गए लक्ष्य के अनुरूप है। हाल ही में उन्होंने कर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें की थीं। उसके बाद यह लक्ष्य तय किया गया था।
 
सूत्रों ने बताया कि जनवरी में जीएसटी का घरेलू संग्रह करीब 86,453 करोड़ रुपए रहा है, वहीं एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) और उपकर से 23,597 करोड़ रुपए जुटाए गए हैं। ये आंकड़े अस्थायी हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोना वायरस से चीन में 200 लोगों की मौत, 10 हजार पीड़ित, भारत ने मास्क के निर्यात पर लगाया प्रतिबंध