Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

8 माह में पहली बार जीएसटी संग्रह 1 लाख करोड़ पार

हमें फॉलो करें 8 माह में पहली बार जीएसटी संग्रह 1 लाख करोड़ पार
, रविवार, 1 नवंबर 2020 (13:01 IST)
नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने रविवार को कहा कि माल एवं सेवा कर (GST) संग्रह का आंकड़ा अक्टूबर में 1.05 लाख करोड़ रुपए रहा। फरवरी के बाद पहली बार जीएसटी संग्रह का आंकड़ा एक लाख करोड़ रुपए के पार गया। 31 अक्टूबर, 2020 तक दाखिल किए गए कुल जीएसटीआर-3बी रिटर्न की संख्या 80 लाख पर पहुंच गई।
 
अक्टूबर, 2020 में कुल जीएसटी संग्रह 1,05,155 करोड़ रुपए रहा। इसमें सीजीएसटी का हिस्सा 19,193 करोड़ रुपए, एसजीएसटी का 5,411 करोड़ रुपए, आईजीएसटी का 52,540 करोड़ रुपए (इसमें वस्तुओं के आयात पर 23,375 करोड़ रुपए का संग्रह भी शामिल है) और 8,011 करोड़ रुपए का उपकर (932 करोड़ रुपए आयातित वस्तुओं पर) शामिल है।
 
अक्टूबर, 2020 में जीएसटी संग्रह पिछले साल के समान महीने से 10 प्रतिशत अधिक रहा है। अक्टूबर, 2019 में जीएसटी संग्रह 95,379 करोड़ रुपये रहा था।
 
कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन की वजह से जीएसटी संग्रह का आंकड़ा लगातार कई माह तक एक लाख करोड़ रुपए के स्तर से नीचे रहा था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नवरात्रि में कार बाजार ने पकड़ी रफ्तार, पिछले साल से भी बेहतर रही मांग