Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जीएसटी संग्रह में हुई गिरावट, अक्टूबर में वसूली 1 लाख करोड़ रुपए से नीचे रही

हमें फॉलो करें जीएसटी संग्रह में हुई गिरावट, अक्टूबर में वसूली 1 लाख करोड़ रुपए से नीचे रही
, शुक्रवार, 1 नवंबर 2019 (19:57 IST)
नई दिल्ली। माल एवं सेवाकर (जीएसटी) संग्रह अक्टूबर में गिरकर 95,380 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल अक्टूबर में संग्रह 1,00,710 करोड़ रुपए था। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। यह लगातार तीसरा महीना है, जबकि जीएसटी की वसूली 1 लाख करोड़ रुपए से नीचे है। सितंबर में जीएसटी संग्रह 91,916 करोड़ रुपए था।
 
वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अक्टूबर 2019 में कुल जीएसटी संग्रह 95,380 करोड़ रुपए रहा। इसमें केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) 17,582 करोड़ रुपए, राज्य जीएएसटी (एसजीएसटी) 23,674 करोड़ रुपए, समन्वित जीएसटी (आईजीएसटी) 46,517 करोड़ रुपए (इसमें 21,446 करोड़ रुपए आयातित माल से प्राप्त हुए) और उपकर का हिस्सा 7,607 करोड़ रुपए (774 करोड़ रुपए आयात पर) रहा।
 
बयान में कहा गया है कि सितंबर महीने के लिए 30 अक्टूबर तक कुल 73.83 लाख जीएसटीआर 3बी रिटर्न (स्व आकलन वाले रिटर्न का संक्षिप्त विवरण) दाखिल दाखिल किए गए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कप्तान रोहित शर्मा अभ्यास सत्र में घायल, चोट के बारे में टीम मैनेजमेंट चुप