Publish Date: Wed, 07 Mar 2018 (23:33 IST)
Updated Date: Thu, 08 Mar 2018 (09:19 IST)
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी दुपहिया कंपनी हीरो मोटोकार्प ने नई सुपर स्पलेंडर बाइक आज पेश की, जिसकी कीमत दिल्ली शोरूम में 57,290 रुपए है।
कंपनी का कहना है कि नई बाइक पुराने संस्करण से कई मामलों में बेहतर है।
कंपनी के बयान में कहा गया है कि 125 सीसी क्षमता वाली इस बाइक में उसने हीरो आई3 एस प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया है। कंपनी का कहना है कि नई बाइक पुराने संस्करण से कई मामलों में बेहतर है।