Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इनकम टैक्स विभाग ने 27.55 लाख करदाताओं को 1.01 लाख करोड़ का रिफंड किया जारी

Advertiesment
हमें फॉलो करें इनकम टैक्स विभाग ने 27.55 लाख करदाताओं को 1.01 लाख करोड़ का रिफंड किया जारी
, गुरुवार, 10 सितम्बर 2020 (08:15 IST)
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने बुधवार को कहा है कि उसने 1 अप्रैल से लेकर 8 सितंबर 2020 के बीच 27.55 लाख करदाताओं को 1.01 लाख करोड़ रुपए का रिफंड जारी किया है। इस राशि में 25.83 लाख करदाताओं को 30,768 करोड़ रुपए का व्यक्तिगत आयकर का रिफंड शामिल हैं, वहीं 1.71 लाख करदाताओं को 70,540 करोड़ रुपए का कंपनी कर का रिफंड इस दौरान किया गया है।
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने ट्वीट जारी कर कहा कि सीबीडीटी ने 1 अप्रैल से लेकर 8 सितंबर 2020 के बीच 27.55 लाख करदाताओं को 1,01,308 करोड़ रुपए का रिफंड जारी किया है।

इसमें 25,83,507 मामलों में 30,768 करोड रुपए का आयकर रिफंड जारी किया गया जबकि 1,71,155 मामलों में 70,540 करोड़ रुपए का कॉर्पोरेट कर रिफंड जारी किया गया।
 
कोविड-19 महामारी के दौरान सरकार का प्रयास रहा है कि करदाताओं को बिना किसी परेशानी के आसानी से कर संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। इन्हीं प्रयासों के तहत सभी के लंबित कर रिफंड जारी किए जा रहे हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारतीय, चीनी सेना के कमांडरों ने तनाव घटाने के लिए किया 'हॉटलाइन' का इस्तेमाल किया