Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नई नंबर प्लेट के चलते मारुति की सभी कारें 689 रुपए महंगी

Advertiesment
Maruti cars
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने सोमवार को अपने सभी मॉडल के दामों में 689 रुपए की वृद्धि की। यह वृद्धि 1 अप्रैल से अनिवार्य उच्च सुरक्षा वाले पंजीकरण प्लेट के लिए की गई है।
 
एमएसआई ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने नियामकीय अनुपालन के कारण सभी मॉडल के दाम में 689 रुपए तक (दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत) की वृद्धि की है। नई कीमतें 1 अप्रैल से प्रभावी होंगी।
 
कंपनी के उत्पादों में अल्टो 800 से एस-क्रॉस शामिल है। इसकी कीमत 2.67 लाख रुपए से लेकर 11.48 लाख रुपए है। सरकार ने मूल उपकरण बनाने वाले सभी विनिर्माताओं के लिए 1 अप्रैल से उच्च सुरक्षा वाले पंजीकरण प्लेट (एचएसआरपी) को अनिवार्य किया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लोकसभा चुनाव में सपना चौधरी दिल्ली में BJP के लिए कर सकती हैं प्रचार