Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Moody's ने 2022 में भारत की वृद्धि दर 9.5 फीसदी रहने का जताया अनुमान

हमें फॉलो करें webdunia
गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022 (12:58 IST)
नई दिल्ली। मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस ने गुरुवार को कहा कि उसने कैलेंडर वर्ष 2022 के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 9.5 फीसदी और 1 अप्रैल से शुरू होने वाले अगले वित्त वर्ष के लिए इसे बढ़ाकर 8.4 फीसदी कर दिया है। साथ ही रेटिंग एजेंसी ने तेल की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति पक्ष की बाधाओं को वृद्धि की राह में बाधक बताया है।
 
मूडीज ने एक बयान में कहा कि हमने भारत की वृद्धि के पूर्वानुमान को कैलेंडर वर्ष 2022 के लिए 7 प्रतिशत से बढ़ाकर 9.5 प्रतिशत कर दिया है और 2023 में 5.5 प्रतिशत की वृद्धि के अपने पूर्वानुमान को बरकरार रखा है। बयान में कहा गया कि वित्त वर्ष 2022-23 में 8.4 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2023-24 में 6.5 प्रतिशत वृद्धि दर रह सकती है।
 
पिछले साल नवंबर में मूडीज ने वित्त वर्ष 2022-23 में भारत की अर्थव्यवस्था के 7.9 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान जताया था। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 31 मार्च को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था के 9.2 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Russia-Ukraine War Updates : रूसी हमले में अब तक 7 लोगों की मौत, 9 जख्मी