Publish Date: Mon, 24 Apr 2017 (20:12 IST)
Updated Date: Mon, 24 Apr 2017 (20:19 IST)
न्यूयॉर्क। अमेरिका में न्यूयॉर्क के क्वीन्स विलेज स्थित एक मकान में आग लगने से तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। न्यूयॉर्क सिटी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं कि आग लगने की वजह क्या है।
क्वीन्स के निकटवर्ती क्वीन्स विलेज में रविवार दोपहर में आग लग गई। दो मंजिला इमारत में एक ही परिवार रहता था। दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
टेलीविजन पर दिखाई तस्वीरों में इमारत की छत से लपटे निकलती दिख रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है।
चश्मदीदों ने आग लगने से पहले जोरदार धमाकों की आवाज भी सुनी थी। एक पड़ोसी ने ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ को बताया कि उन्होंने एक बुरी तरह झुलसे बच्चे को घर से बाहर लाते देखा था। (भाषा)