Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Petrol Price Today: पेट्रोल डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव

Advertiesment
petrol diesel
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए। नए रेट के मुताबिक आज भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपए प्रति लीटर है, वहीं डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। दिल्ली के अलावा बाकी किसी शहर में तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 
केजरीवाल सरकार के पेट्रोल पर वैट घटाने के फैसले के बाद दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल 8 रुपए तक सस्ता हो गया। इस प्रकार दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल के दाम 95.41 रुपए और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर और कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर हैं।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑइल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिका ने भी जताया जनरल रावत की मौत पर शोक, कहा- वे एक महत्वपूर्ण भागीदार थे