Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फिर घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, नवंबर में 5 रुपए हुआ सस्ता

Advertiesment
Petrol
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम सोमवार को लगातार पांचवें दिन घटे।


देश के चार बड़े महानगरों में दोनों ईंधन के दामों में क्रमशः 35 से लेकर 43 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई। नवंबर में पेट्रोल के दाम में पांच रुपए से अधिक और डीजल करीब पांच रुपए प्रति लीटर सस्ता हो चुका है।

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 35 पैसे सस्ता होकर 74.49 रुपए प्रति लीटर रह गया। डीजल भी 69.70 रुपए प्रति लीटर रहा।

वाणिज्यिक नगरी मुंबई में दोनों ईंधन के दाम क्रमशः 80.03 और 72.56 रुपए प्रति लीटर रह गए। चेन्नई में 77.32 और 73.20 रुपए, वहीं दूसरी ओर कोलकाता में 76.47 तथा 71.47 रुपए प्रति लीटर रह गए, जबकि नोएडा में 73.45 और 67.93 रुपए प्रति लीटर रहे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुष्कर के बह्मा मंदिर में पूजा के दौरान राहुल गांधी ने किया गौत्र का खुलासा...