Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पेट्रोल 3 व डीजल 2 महीने के निचले स्तर पर

हमें फॉलो करें पेट्रोल 3 व डीजल 2 महीने के निचले स्तर पर
, शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2020 (15:24 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रविवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 3 महीने तथा डीजल 2 महीने के निचले स्तर पर आ गया।
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल शुक्रवार को 21 पैसे सस्ता होकर 72.68 रुपए प्रति लीटर पर आ गया, जो 7 नवंबर 2019 के बाद का निचला स्तर है। यहां डीजल की कीमत भी 24 पैसे घटकर 65.68 रुपए प्रति लीटर रह गई। यह पिछले साल 7 दिसंबर के बाद का निचला स्तर है।
कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल 21-21 पैसे सस्ता होकर क्रमश: 75.36 रुपए, 78.34 रुपए और 75.52 रुपए प्रति लीटर के भाव बिका। डीजल की कीमत कोलकाता में 25 पैसे घटकर 68.04 रुपए प्रति लीटर रह गई। मुंबई और चेन्नई में डीजल 25-25 पैसे सस्ता हुआ। 1 लीटर डीजल शुक्रवार को मुंबई में 68.84 रुपए और चेन्नई में 69.38 रुपए का बिका।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पश्चिम बंगाल में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय हिरासत में