Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पेट्रोल-डीजल के दाम आज फिर बढ़े, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं कीमतें

हमें फॉलो करें पेट्रोल-डीजल के दाम आज फिर बढ़े, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं कीमतें
, गुरुवार, 30 सितम्बर 2021 (09:29 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में पेट्रोल के दाम आज गुरुवार को 101.64 रुपए जबकि डीजल के दाम 89.87 रुपए प्रति लीटर हैं। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.71 रुपए व डीजल की कीमत 97.52 रुपए प्रति लीटर है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। डीजल के दाम आज 30 से 31 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 24 से 25 पैसे बढ़े हैं।

 
दिल्ली में पेट्रोल का दाम 101.64 रुपए जबकि डीजल का दाम 89.87 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.71 रुपए व डीजल की कीमत 97.52 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 102.17 रुपए जबकि डीजल का दाम 92.97 रुपए लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 99.36 रुपए लीटर है तो डीजल 94.45 रुपए लीटर है।

 
मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भवानीपुर उपचुनाव Live Updates : प्रियंका टिबरेवाल का बड़ा आरोप- TMC विधायक ने जानबूझकर बंद की वोटिंग मशीन