Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पेट्रोल-डीजल की कीमतें दूसरे दिन भी स्थिर, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव

हमें फॉलो करें पेट्रोल-डीजल की कीमतें दूसरे दिन भी स्थिर, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव
, शनिवार, 17 अप्रैल 2021 (10:14 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में नरमी का रुख बने रहने के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें शनिवार को लगातार दूसरे दिन स्थिर रही। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 
15 दिन स्थिर रहने के बाद तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को इनमें कटौती की थी। दिल्ली में उस दिन पेट्रोल 16 पैसे सस्ता होकर 90.40 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत भी 14 पैसे घटकर 80.73 रुपए प्रति लीटर पर आ गई। इससे पहले लगातार 15 दिन तक दोनों ईंधनों के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ था।
 
पेट्रोल-डीजल के दाम की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं। देश के 4 महानगरों में शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार रहीं।

शहर : पेट्रोल : डीजल (रुपए/प्र. लीटर)
दिल्ली : 90.40 : 80.73
मुंबई : 96.82 : 87.81
चेन्नई : 92.43 : 85.73
कोलकाता : 90.62 : 83.61। (भाव रुपए/ प्रति लीटर)। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CoronaVirus Live Updates : देश में 2,34,692 नए मामले, 1,341 की मौत