Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली में 38 दिन में 5.16 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, 5.74 रुपए बढ़े डीजल के दाम

हमें फॉलो करें दिल्ली में 38 दिन में 5.16 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, 5.74 रुपए बढ़े डीजल के दाम
, गुरुवार, 10 जून 2021 (08:05 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम बुधवार को रिकॉर्ड स्तर पर स्थिर रहे। गत 4 मई से अब तक 21 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं जबकि शेष 17 दिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 5.16 रुपए तथा डीजल 5.74 रुपए महंगा हो चुका है।

 
अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल कीमतें बुधवार को क्रमश: 95.56 रुपए और 86.47 रुपए प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहीं। दूसरे शहरों में भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। मुंबई में पेट्रोल 101.76 रुपए, चेन्नई में 96.94 रुपए और कोलकाता में 95.52 रुपए प्रति लीटर पर रहा।
 
डीजल मुंबई में 93.85 रुपए कोलकाता में 89.32 रुपए और चेन्नई में 91.15 रुपए प्रति लीटर बिका। 
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी सरकार को आत्मनिर्भर भारत बनाने में कितनी कामयाबी मिली?