Publish Date: Fri, 01 Oct 2021 (09:08 IST)
Updated Date: Fri, 01 Oct 2021 (09:12 IST)
नई दिल्ली। अक्टूबर माह की शुरुआत देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि से हुई। आज शुक्रवार, 1 अक्टूबर को लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी की गई है। महीने की शुरुआत ही डीजल के दामों में जबर्दस्त बढ़ोतरी से हुई है, वहीं पेट्रोल के दाम भी आज बढ़ गए हैं। राजधानी दिल्ली में आज डीजल 39 पैसे महंगा हुआ है, वहीं पेट्रोल में 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इससे डीजल की कीमत 89.87 से बढ़कर 90.17 रुपए प्रति लीटर हो गई है, वहीं पेट्रोल आज 101.64 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 101.89 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में भी पेट्रोल 24 पैसे महंगा हुआ है और डीजल के दामों में 32 पैसे प्रति लीटर की तेजी आई है।
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 101.64 व डीजल 90.17, मुंबई में पेट्रोल 107.95 व डीजल 97.84, कोलकाता में पेट्रोल 102.47 व डीजल 93.27 तथा चेन्नई में पेट्रोल 99.58 लीटर व डीजल 94.74 रुपए प्रति लीटर भाव रहा। देश में हर रोज सुबह 6 बजे ईंधन तेल की नई कीमतें जारी होती हैं और आप एक एसएमएस के जरिए अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं। इसके लिए आप इंडियन ऑइल एसएमएस सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर एसएमएस भेज सकते हैं।