Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर, पेट्रोल 28 और डीजल 33 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ

Advertiesment
Petrol
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम शुक्रवार को ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।  पेट्रोल की कीमतों में शुक्रवार को 28 पैसे तक और डीजल में 33 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई। यह लगातार चौथा दिन है, जब दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम बढ़ाए गए हैं। शुक्रवार को इनकी कीमत अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। 4 दिन में दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 1 रुपया महंगा हो चुका है।

 
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल 28 पैसे महंगा होकर 91.27 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। डीजल की कीमत 31 पैसे बढ़कर 81.73 रुपए प्रति लीटर हो गई।

पिछला रिकॉर्ड स्तर 27 फरवरी से 23 मार्च 2021 तक रहा था। इसके बाद 4 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के दौरान 4 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए गए थे जबकि शेष दिन कीमतें स्थि​र रखी गई थीं।  चुनाव परिणाम के बाद 4 मई से लगातार दोनों ईंधनों के दाम बढ़ाए जा रहे हैं।
 
मुंबई और कोलकाता में शुक्रवार को पेट्रोल 27-27 पैसे और चेन्नई में 25 पैसे महंगा हुआ। 1 लीटर पेट्रोल की कीमत मुंबई में 97.61 रुपए, चेन्नई में 93.15 रुपए और कोलकाता में 91.41 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। 
डीजल मुंबई में 33 पैसे, चेन्नई में 30 पैसे और कोलकाता में 31 पैसे महंगा हुआ। मुंबई में इसकी कीमत 88.82 रुपए, चेन्नई में 86.65 रुपए और कोलकाता में 84.57 रुपए प्रति लीटर रही। पेट्रोल-डीजल के दाम की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CoronaVirus Live Update : लगातार दूसरे दिन मिले कोरोना के 4 लाख से ज्यादा संक्रमित, 3915 की मौत