Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

2 महीने बाद बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए 4 महानगरों में आज क्या है कीमत...

Advertiesment
हमें फॉलो करें 2 महीने बाद बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए 4 महानगरों में आज क्या है कीमत...
, मंगलवार, 4 मई 2021 (10:39 IST)
नई दिल्ली। 2 महीने से अधिक समय में मंगलवार को पहली बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया। आज देश में पेट्रोल के दाम 15 पैसे बढ़ गए वहीं डीजल 18 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ। 
 
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 15 पैसे महंगा होकर 90.55 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। डीजल की कीमत 18 पैसे बढ़ी और यह 80.91 रुपए प्रति लीटर हो गया।
 
इस साल 27 फरवरी के बाद पहली बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। इस बीच 24 मार्च, 25 मार्च, 30 मार्च और 15 अप्रैल को इनके दाम घटाए गए थे जबकि शेष दिन कीमतें स्थिर रहीं थीं।
 
मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल 12-12 पैसे महंगा होकर क्रमश: 96.95 रुपए और 92.55 रुपए प्रति लीटर के भाव बिका। कोलकाता में इसकी कीमत 14 पैसे बढ़कर 90.76 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई।
 
डीजल मुंबई में 17 पैसे, चेन्नई में 15 पैसे और कोलकाता में 17 पैसे महंगा हुआ। मुंबई में इसकी कीमत 87.98 रुपए, चेन्नई में 85.90 रुपए और चेन्नई में 83.78 रुपए प्रति लीटर रही।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CoronaVirus Live Updates : देश में 3,57,229 नए कोरोना मरीज, संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ के पार