Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्रूड ऑइल में तेजी के बावजूद पेट्रोल डीजल की कीमतें 21वें दिन भी रहीं स्थिर

Advertiesment
हमें फॉलो करें क्रूड ऑइल में तेजी के बावजूद पेट्रोल डीजल की कीमतें 21वें दिन भी रहीं स्थिर
, शनिवार, 20 मार्च 2021 (10:00 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में कच्चे तेल में आई तेजी के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को लगातार 21वें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ। विदेशी बाजारों में कच्चे तेल में कल तेजी दर्ज की गई। कल लंदन ब्रेंट फिर से चढ़कर 64 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया।

 
राजधानी दिल्ली में अभी पेट्रोल 91.17 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 81.47 रुपए प्रति लीटर पर है। 27 फरवरी को इन दोनों की कीमतों में क्रमशः 24 पैसे और 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी और इन दोनों की कीमतें पूरे देश में सार्वकालिक रिकॉर्ड स्तर पर हैं।

तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार शनिवार को इन दोनों ईंधनों की कीमतें स्थिर है। जानकारों का कहना है कि देश 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के कारण अभी पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली से लखनऊ आ रही शताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग, मचा हड़कंप...