Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानिए क्या है दिल्ली में पेट्रोल के दाम...

हमें फॉलो करें पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानिए क्या है दिल्ली में पेट्रोल के दाम...
, रविवार, 30 मई 2021 (08:18 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम आज रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर स्थिर रहे। दिल्ली में रविवार को पेट्रोल 93.94 रुपए और डीजल 84.89 रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा है।
 
इससे पहले शनिवार को इनमें इस महीने की 15वीं बढ़ोतरी की गई थी जिससे मुंबई में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया था।
 
गत 04 मई से अब तक 15 दिन दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम बढ़ाए गए हैं जबकि 12 दिन इनके मूल्यों में बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 3.54 रुपए और डीजल 4.15 रुपए महंगा हो चुका है।
 
अन्य शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के भाव अपरिवर्तित रहे। मुंबई में पेट्रोल 100.19 रुपए प्रति लीटर पर है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 95.51 रुपए और कोलकाता में 93.97 रुपए पर है। डीजल की कीमत मुंबई में 92.17 रुपए, चेन्नई में 89.65 रुपए और कोलकाता में 87.74 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रही।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Lockdown Update : दक्षिण भारत में सख्ती, इन राज्यों में बढ़ा लॉकडाउन