Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

27 दिन में 14 बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी, मुंबई में पेट्रोल 100 के करीब

Advertiesment
हमें फॉलो करें 27 दिन में 14 बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी, मुंबई में पेट्रोल 100 के करीब
, गुरुवार, 27 मई 2021 (07:40 IST)
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। मई के 27 दिनों में 14वीं बार दोनों के दाम बढ़ाए गए हैं। जबकि 10 दिन इनके मूल्यों में बदलाव नहीं किया गया है। मुंबई में पेट्रोल 99.94 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया।
 
मुंबई समेत देश के चार बड़े महानगरों में नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। कई शहरों में तो यह पहले ही 100 रुपए प्रति लीटर के पार बिक रहा है।
 
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 23 पैसे बढ़कर 99.94 रुपए प्रति लीटर हो गई। डीजल भी 30 पैसे महंगा हुआ और एक लीटर डीजल की कीमत 91.87 रुपए प्रति लीटर रही।
 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 24 पैसे बढ़कर 93.68 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल का मूल्य 29 पैसे बढ़कर 84.61 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया।
 
चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 22 पैसे और 23 पैसे बढ़ी। एक लीटर पेट्रोल आज चेन्नई में 95.28 रुपए और कोलकाता में 93.72 रुपए का बिका। डीजल की कीमत चेन्नई में 28 पैसे बढ़कर 89.39 रुपए और कोलकाता में 30 पैसे बढ़कर 87.46 रुपए प्रति लीटर हो गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोना से जंग में कॉकटेल ड्रग नया हथियार, दिल्ली में आज से होगा इसका इस्तेमाल